विज सहित कई नेताओं की सी.डी.का शीघ्र ही करेंगे खुलासा: अभय

0
1285
Abhay Singh Chautala INLD MLA addressing media during a conference at INLD Office in Sector 3 of Chandigarh on Monday, June 13 2016. Express Photo by Sahil Walia *** Local Caption *** Abhay Singh Chautala INLD MLA addressing media during a conference at INLD Office in Sector 3 of Chandigarh on Monday, June 13 2016. Express Photo by Sahil Walia
Spread the love
Spread the love

Sonipat News : इनैलो नेता अभय चौटाला ने भाजपा के कई मंत्रियों व विधायकों की करतूतों को उजागर करने का दावा किया है। अभय चौटाला ने दावा किया है कि अनिल विज सहित कई मंत्री व विधायक ऐसे हैं, जिनके भ्रष्टाचार की सी.डी. उनके पास है और जल्द ही वह उनका खुलासा करेंगे। चौटाला सोनीपत में इनैलो की धन्यवाद सभा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में पाक-साफ होने का दिखावा करते हैं, लेकिन उनकी असलियत कुछ और ही है। सी.डी. सामने आने पर जनता के समक्ष उनकी पोल खोली जा सकेगी।

चौटाला ने बताया कि अगर फरवरी तक एस.वाई.एल. नहर का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर इनैलो किसानों के कर्ज माफ करेगी और कृषि के लिए उपयोग की जाने वाले बिजली के बिल भी माफ करेगी। घरेलू बिजली के बिलों को आधा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here