करनाल में मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती : नायब सिहं सैनी

0
921
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 16 Sep 2018 :  हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिहं सैनी ने गत साय भाजपा के कार्यालय सेक्टर 9 में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 17 सितंबर को करनाल में विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल मुख्यतिथि के रूप में शिरकत करेगें। नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर लाखों की संख्या में श्रमिक एकत्रित होगें। उन्होंने कहा कि इस श्रमिक दिवस को सफल बनाने के लिए वह हरियाणा के लगभग सभी जिलों में श्रमिकों को न्योता देने के लिए स्वयं जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा भी मौजूद थे।

हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिहं सैनी ने प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार में पारदर्शिता के आधार पर युवाओं को नौकरियों में अवसर प्रदान किए जा रहे है। उन्होंनें कहा कि पूर्व सरकारों में जातिवाद,परिवारवाद तथा क्षेत्रवाद के नाम पर नौकरी प्रदान की जाती थी लेकिन वर्तमान सरकार के शासन में बिना किसी भेदभाव व भाई भतीजावाद के पारदर्शीता से नौकरी दी जा रही है। भाजपा सरकार ही एक ऐसी सरकार है जिसमें गरीब व मजदूर के बच्चों को नौकरी प्राप्त हुई है। नायब सिहं सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश सरकार ने सक्षम योजना शुरू की। योजना के तहत पढे लिखे युवाओं को 100 घंटे काम के बदले में 9 हजार रूपए मानदेय देने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाई है। योजनाओं के अनुरूप श्रमिकों की बेटियों की शादी, बच्चों की शिक्षा, उच्च शिक्षा व भरण पोषण तथा रोजगार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। भाजपा सरकार बनने के बाद सरकार ने छोटे ब्लॉक बनाए ,ताकि अवैध माईनिंग पर रोक लगे। छोटे ब्लॉक बनाने से अधिक से अधिक लोगों का प्रवेश इस कार्य में हुआ और अवैध माईनिंग पर रोक लगी है। अगर यमुना रेती की अवैध माईनिंग हो रही है। तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। अवैध माईनिंग को रोकने के लिए पुलिस विभाग,फारेस्ट विभाग की टीम बनी हुई है। अगर अधिकारी अवैध माईनिंग पर रोक नहीं लगाते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों व किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here