दिव्य धाम आश्रम से श्रीमद भागवत कथा का वर्चुअल प्रसारण किया जाएगा

0
2464
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 07 July 2021 : गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 10 से 16 जुलाई 2021 तक दिल्ली स्थित दिव्य धाम आश्रम में भव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक सामाजिक एवं अध्यात्मिक संस्था है जो समाज को सशक्त बनाने एवं मानव व्यक्तित्व के विकास हेतु कार्यरत है तथा भारतीय वैदिक संस्कृति व परंपरा के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है।

संस्थान की आधारभूत शिला, ब्रह्मज्ञान है। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के महान उद्देश्य “विश्व शांति” की पूर्ति हेतु संस्थान में हजारों की संख्या में शिष्य-शिष्याएं कर्मठता से, पूर्ण सम्पर्ण भाव से स्वेच्छापूर्वक समाज कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

तत्कालीन कोविद-19 महामारी एवं देशव्यापी लॉकडाउन के तहत सभी लोग घर के अन्दर ही अपना समय व्यतीत कर रहे है। परन्तु ऐसे समय में शास्त्र ग्रंथों एवं महापुरुषों के आध्यात्मिक संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान निरंतर ही संलग्न है। इसी हेतु संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली कथाओं का प्रसारण वर्चुअल किया जाएगा। श्रीमद भागवत कथा का वाचन गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी आस्था भारती जी करेंगी। भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों व उपदेशों को श्रद्धालुओं के समक्ष ऑनलाइन रखा जाएगा। कथा का विशेष प्रसारण संस्थान के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इस लिंक पर जाकर कथा का online वेबकास्ट देखें: https://www.youtube.com/djjsworld । प्रसारण का समय प्रातः10 से दोपहर 1 बजे तक तथा सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here