विकास फागना ने पौधरोपण कर मनाई राजीव गांधी की 77वीं जयंती   

0
896
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 20 Aug 2021 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी के 77 वीं जयंती के अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास फागना व फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने पौधारोपण किया  और उनके द्वारा देश के विकास में दिए योगदान पर प्रकाश डाला। विकास फागना ने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार व कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन हैँ व 73वें संविधान संशोधन से पंचायती राज को सशक्त करने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी ही थे। उनकी वजह से देश ने बहुत विकास किया हैँ।उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व व उनके द्वारा किये गए कार्यों को देश कभी नही भूल सकता। देश के हर नागरिक के लिए राजीव गांधी मार्गदर्शक हैँ। इस मौके पर एडवोकेट विनोद कौशिक, मनीषा सिंह, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, विशाल राजपूत, मोहित मोर, हन्नी, अंकित, श्याम, रोहित, नीरज आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here