दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

0
762
Spread the love
Spread the love

Mumbai News : बॉलीवुड इंडस्ट्रीज को लगा धक्का। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुम्बई के अस्पताल में निधन। पिछले कुछ दिनों ने अस्पताल में भर्ती थे। कैंसर की बीमारी का काफी लम्बे समय से इलाज करा रहे थे। इरफान खान के निधन से सदमे में ही था बॉलीवुड की ऋषि कपूर के निधन की खबर ने सबको एक और सदमा दे दिया।

प्रारंभिक जीवन और परिवार
कपूर का जन्म पंजाब के कपूर परिवार में मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। वह विख्यात अभिनेता-फिल्म निर्देशक राज कपूर के पुत्र और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। उन्होंने कैंपियन स्कूल, मुंबई और मेयो कॉलेज, अजमेर में अपने भाइयों के साथ अपनी स्कूली शिक्षा की। उनके भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर, मामा प्रेम नाथ और राजेंद्र नाथ और चाचा शशि कपूर और शम्मी कपूर सभी अभिनेता हैं। उनकी दो बहनें रितु नंदा और रिमा जैन हैं।

निजी जीवन
ऋषि कपूर स्‍वर्गीय राज कपूर के बेटे और पृथ्‍वीराज कपूर के पोते है। परम्‍परा के अनूसार उन्‍होने भी अपने दादा और पिता के नक्‍शे क़दम पर चलते हूए फिल्‍मों में अभिनय किया और वे एक सफल अभिनेता के रूप में उभर आए। मेरा नाम जोकर उनकी पहली फिल्‍म थी जिसमें उन्‍होने अपने पिता के बचपन का रोल किया था। बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फ़िल्म बॉबी थी, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी दिखाई दी। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी।

ऋषि कपूर के दो संतानें है: रणबीर कपूर जो की एक अभिनेता है और रिदीमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइन है। करिश्मा कपूर और करीना कपूर इनकी भतीजियां हैं। ऋषि कपूर अपने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों के लिए विवादों में रहे हैं।

नामांकन और पुरस्कार
1970- बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड्स : स्पेशल अवार्ड और नेशनल फ़िल्म अवार्ड, मेरा नाम जोकर के लिए
1974 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार – बॉबी
2008- फ़िल्मफ़ेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here