मानव मात्र के कल्याण के लिए हैं वेद : नरेंद्र गुप्ता

0
787
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद,19 सितंबर : भारतीय संस्कृति का इतिहास स्वर्णिम रहा है। वेद हमारे प्राचीन ग्रंथों में से एक हैं वेद हमेशा मानव कल्याण और संसार की उन्नति व खुशहाली की बात करते हैं। यह बात फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज सेक्टर 19 स्थित आर्य समाज परिसर में आर्य केंद्रीय सभा फरीदाबाद द्वारा आयोजित आठ दिवसीय यज्ञ सत्संग व वेद प्रचार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जब हिंदू धर्म अनेक प्रकार की कुरीतियों से लड़ रहा था उस समय स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने हमेशा समाज में फैली अनेकों कुरितियों और अव्यवस्थाओं से लड़ाई लड़ी। देश की आजादी और देश निर्माण में आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान है उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व के जाने-माने देशों में गिना जाता है जिसका प्रमुख कारण हमारे देश की सशक्त जनता और सशक्त प्रधानमंत्री है। नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्कृति को बनाए रखने के लिए अब आवश्यकता है कि युवाओं को वेदपाठन और मंथन के साथ जोडऩा चाहिए क्योंकि युवा देश की दिशा और दशा बदलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि आज देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है इसके लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार ने निशुल्क वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन किया है ताकि आने वाली तीसरी कोरोना लहर से निपटा जा सके, लोग इन शिविरों में जाकर टीके लगवाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र बिसला ने कहा कि वेदों को संस्कार का आदि ग्रंथ भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वेदों की महत्ता को जाना और माना है तभी भारतीय संस्कृति के वेद संयुक्त राष्ट्र संघ के संग्रहालय और पुस्तकालयों रखे और पढ़े जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो राष्ट्र निर्माण अपना योगदान दे सकें‌। आर्य केंद्रीय सभा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष महेश चंद गुप्ता ने बताया कि यज्ञ सत्संग और वेद प्रचार का कार्यक्रम 8 दिन चलेगा और 24 स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को वेदों के साथ जोडऩे, भारतीय संस्कृति को पहचानने तथा उस पर अमल कर अपने जीवन को सार्थक बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए भजनोपदेशक घरौंडा करनाल के कुलदीप भास्क प्रेरित करेंगें। इस अवसर पर आर्य समाज सेक्टर 19 के प्रधान डॉक्टर गजराज सिंह आर्य ने कहा कि समाज का मु य मकसद स्वामी दयानंद सरस्वती के उद्देश्यों को घर-घर पहुंचाना तथा उन पर अमल करना है। स्वामी दयानंद सरस्वती ने हमेशा समाज की भलाई के लिए यत्न किए और उनका ही यह पौधा है जो आज लोगों के नैतिक, चरित्र निर्माण तथा आध्यात्मिकता के लिए प्रेरित कर रहा है। 8 दिवसीय कार्यक्रम देवेंद्र तनेजा और अशोक शास्त्री के संयोजन में चलेगा। आर्य केंद्रीय सभा के महामंत्री रघुवीर शास्त्री ने सफल मंच संचालन किया। इस अवसर पर दयानंद शेट्टी आर्य समाज सैक्टर 19 की महिला प्रकोष्ठ की प्रधान विमला ग्रोवर, टोनी पहलवान, रवि तनेजा, सचिन शर्मा, लोकनाथ क्वात्रा, जगदीश गुप्ता, मूलचंद आर्य, विजय आर्य, बाबूराम सैनी, राकेश बंसल, पूनम शर्मा, पुष्प लता अग्रवाल, दिनेश सरदाना सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here