केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया गांव मंझावली में यमुना पर बन रहे पुल का निरीक्षण

0
1946
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद की मीडिया के साथ गांव मंझावली में यमुना पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। श्री गुर्जर ने बताया कि यह पुल 400 करोड़ रूपये की लागत से बनकर तैयार होगा और आगामी 31 दिसम्बर-2018 तक पुल पर आवागमन शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि इस पुल के बन जाने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश की जनता को बहुत सुविधा होगी। फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा पहुंचने में अब तक दो से तीन घंटे लगते हैं वह दूरी आधे घंटे में तय हो जायेगी। उन्होंने कहा कि इस पुल का शिलान्यास 15 अगस्त-2014 को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। यह पुल 630 मीटर लम्बा और यह फोरलेन का होगा।   उन्होंने बताया कि इस पुल के लिए हरियाणा सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार व केन्द्र की सरकार पैसा लगा रही हैं। जो जमीन हरियाणा  प्रदेश की सीमा के अन्दर होगी उसकी अदायगी हरियाणा सरकार करेगी। जो जमीन उत्तर प्रदे्रश की सीमा के अन्दर होगी उसकी अदायगी उत्तर प्रदेश करेगी। शेष पुल के निर्माण का खर्चा केन्द्र सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि इस पुल में 12 पिलर बनाए गए हैं जोकि जो जमीन से 15 मीटर ऊंचा व हर पिलर में 200 मीटर की दूरी रखी गई है ताकि आगामी समय में यमुना नदी में पानी के जहाज चलेंगे तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।  श्री गुर्जर ने बताया कि इस पुल के साथ-साथ फरीदाबाद से मंझावली तक आने वाले रोड़ को भी हाइवे का दर्जा दिया जा रहा है। इस रोड को चैड़ा करने के लिए सम्बन्धित गांवों के किसानों ने अपनी जमीन देने में सहमति बना ली है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस पुल का शिलान्यास 1988 में किया था जिसको अब 30 साल हो गए हैं और वे इस पुल का शिलान्यास करके भूल गए थे लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने ठाना है कि देश के विकास को तीव्र गति से किया जाना है। इसी विकास की कड़ी में इस पुल के निर्माण के लिए 18 महीने का समय दिया गया था लेकिन समय से पहले इस पुल को 31 दिसम्बर-2018 तक जनता को सौंप दिया जायेगा। इस पुल पर कोई टोल टैक्स, ग्रीन टैक्स नहीं होगा।  इस अवसर पर फरीदाबाद नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चैधरी, प्रोजैक्टर डायरेक्टर बी.एम. गुप्ता, प्रोजैक्ट मैनेजर अनवर खान, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियन्ता, राहुल सिंह, एसडीई. जगदीश मलिक के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति व फरीदाबाद के मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here