गीता शर्मा के नेतृत्व में डॉ. सुशील गुप्ता ने कराया पुनीता चौधरी को पार्टी में शामिल

0
581
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 1 जुलाई 2022 : ईमानदारी, कर्मठता और लगन के साथ किए गए कार्य का प्रतिफल बहुत ही मीठा होता है। इसी मेहनत एवं लगन के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता पूरे हरियाणा में पार्टी के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को पंडित गीता शर्मा की अगुवाई में वार्ड नं. 9 से पुनीता चौधरी, पुनीता भड़ाना, गौरव भडाना एवं सौरव भड़ाना को राज्यसभा सांसद के दिल्ली स्थित निवास पर जाकर पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर डॉ. सुशील गुप्ता ने पार्टी में शामि करते हुए मेहनत एवं लगन के साथ पार्टी के लिए काम करने का आशीर्वाद दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी आज एक ऐसा मंच है, जिसमें कम्पटीशन का दौर बढ़ गया है। इसलिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अपने आपको साबित करने के लिए अथक प्रयास करने होंगे। क्योंकि उनकी बेहतरीन परफोरमेंस के आधार पर ही नगर निगम फरीदाबाद की टिकटों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने अग्निपथ कानून लाकर लोगों के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है। जो जज्बा और ऊर्जा युवाओं में सेना में जाने के लिए होता था, इस कानून के बाद उसमें कमी आएगी और देश की सुरक्षा भी कहीं न कहीं कमजोर होगी। आज जरूरत है युवाओं को शिक्षित एवं रोजगार बनाने की मगर, भाजपा सरकार उनका भविष्य खराब करने पर तुली है। उन्होंने मोदी एवं मनोहर सरकार पर कटाक्ष करते हुए युवाओं की उम्मीदों पर खरा न उतरने और उनको रोजगार मुहैया कराने में फेल रहने पर भाजपा इस तरह के कदम उठा रही है।

श्री गुप्ता ने कहा कि आज फरीदाबाद ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा में भ्रष्टाचार सिर चढक़र बोल रहा है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि भ्रष्टाचार का काल मनोहरलाल। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब भ्रष्टाचारियों का काल मनोहरलाल होंगे तो आप भ्रष्टाचार का आलम स्वयं ही जान सकते हैं। इस मौके पर महिला विंग की जिला अध्यक्ष गीता शर्मा पार्टी में शामिल कराए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज विकास की जो धुन लगा रखी है, उसके परिणाम सबके सामने हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई व क्राइम चरम पर है। युवा पीढ़ी रोजगार के अभाव में गलत दिशा में जा रहा है। मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते नहीं थक रहे हैं। आने वाले नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। निगम चुनावों को लेकर जिस प्रकार से प्रत्याशियों में कम्पटीशन है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लगातार आम आदमी पार्टी का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। संगठन मंत्री विनोद भाटी ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में प्रदेश में आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी। आज लोगों के पास कोई ऑप्शन नहीं है। भाजपा की कुनीतियों एवं तानाशही रवैये से पहले ही लोग दुखी हंै और कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जिसमें कोई सवारी करना नहीं चाहेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से आज हर कोई प्रभावित है और दिल्ली, पंजाब के बाद अब हरियाणा की बारी है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष महिला विंग गीता शर्मा के साथ संगठन मंत्री विनोद भाटी, बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, संगठन मंत्री एस के बंसल, नवीन कौशिक आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here