अम्बावता के नेतृत्व में किसान करेंगे लखनऊ विधानसभा का घेराव

0
1015
Spread the love
Spread the love

Faridabad News :  इलाहबाद में आयोजित हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान अधिवेशन में देशभर के किसान नेताओं ने भाकियू अम्बावता के नेतृत्व में लखनऊ का घेराव करने की घोषणा की। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता ने कहा आगामी 20 फरवरी को पूरे देश के किसान यूपी विधानसभा का घेराव करेंगे और यूपी के मुख्यमंत्री को किसान मांग पत्र देंगे। उन्होने कहा पूर्व सांसद राम निहोर राकेश, पूर्व विधायक दल सिंगार यादव, सतनाम सिंह भैरो जैसे किसान नेताओं ने लखनऊ नेतृत्व की कमान उनको सौंपी है।

श्री अम्बावता ने कहा भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की है। भाकियू की मुख्य मांग है भारत सरकार किसान का पूरा कर्ज माफ करे। स्वामी नाथन रिर्पोट लागू करके किसान आयोग का गठन करे। किसानों को बिजली कनेक्शन निशुल्क दे। उन्होने केन्द्र सरकार को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा की दोहरी नीति के विरोध में किसानों का विरोध पूरे देश में होगा जिसकी शुरूआत लखनऊ से होगी।

श्री अम्बावता ने कहा भाकियू को और मजबूती के लिए तीन हिस्सों में बांटा है। पश्चिमी यूपी का अध्यक्ष जग्गी पहलवान, मध्य यूपी अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्वी यूपी अध्यक्ष रूपेश शुक्ल अमरेन्द्र प्रताप सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।

अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार पांडे, बजेन्द्र बाजवा, राष्ट्रीय महासचिव ललित त्यागी, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर दहिया, मध्य प्रदेश अध्यक्ष आशा तिवारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार छिल्लर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामपाल अम्बावता, सुल्तान पुर के जिला अध्यक्ष रमाशंकर चौधरी, अमेठी के जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह, बाराबंकी जिला अध्यक्ष राम नारायण यादव, प्रताप गढ़ जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, औरया जिला अध्यक्ष शिव गोबिद मौर्य व राष्ट्रीय प्रवक्ता मानसिंह डागर सहित हजारों किसान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here