स्क्रैप के ढेर में ब्लास्ट से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

0
1048
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : फरीदाबाद के खेड़ी गुजरान में एक स्क्रैप के ढेर में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की घटना से मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर तुरंत पुलिस और आलाधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे। हालांकि, ब्लास्ट किस चीज का हुआ यह अभी पता नहीं लग पाया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है, जिसके बाद ही ब्लास्ट के कारणों की जानकारी मिल सकती है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उसकी चपेट में आया व्यक्ति करीब तीन सौ फुट दूर जाकर गिरा। घटनास्थल पर एक ग्रेनेड का हिस्सा मिला है। जानकारी के मुताबिक, खेड़ी गुजरान गांव में एक स्कै्रप की गोदाम है, जिसमें ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट की चपेट में गोदाम का मालिक भी आया है।

बताया जा रहा है कि, इन्होंने यूपी से एक हैंड ग्रेनेड खरीदा था, जिसका बिल भी मौजूद है। ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हुई है। ब्लास्ट में मरने वाले व्यक्तियों के चीथड़े हवा में उड़ गए थे, जो लगभग पचास-साठ फुट की एरिया में फैल गए। फिलहाल, इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here