श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में हजारों ने पहुंचकर मनाई शिवरात्रि

0
1317
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 04 March 2019 : सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में आज महाशिवरात्रि का पर्व जोर शोर से मनाया गया। हजारों लोगों ने महादेव का अभिषेक कर मन्नत मांगीं वहीं अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने महादेव का अभिषेक शहीद सैनिकों को समर्पित किया।

यहां महाशिवरात्रि के अवसर पर स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सविधि भगवान शंकर के मूर्तरूप का अभिषेक किया। उन्होंने सभी को भगवान महादेव के अभिषेक का महत्व और महाशिवरात्रि मनाने का औचित्य बताया। उन्होंने इस अभिषेक को शहीद सैनिकों को समर्पित करते हुए कहा कि आज हमें हमारी रक्षा में अपने प्राण गंवाने वाले सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। यह सैनिक किन्हीं देवताओं की तरह हमारी रक्षा करते हैं। हमें सीमा पर तैनात अन्य जवानों की रक्षा के लिए भी प्रार्थना करनी चाहिए जिससे वह और अधिक मुस्तैदी से देश की रक्षा कर सकें। उन्होंने सभी भक्तों को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया। इनमें काफी संख्या में कांवडि़ए भी सम्मिलित थे। जिसके बाद सभी ने भोजन प्रसाद भी प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here