आनंद कौशिक ने नेतृत्व में सोहना रैली के लिए हजारों समर्थक हुए रवाना

0
867
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 28 Dec 2019 : कांग्रेस पार्टी के 134 वां स्थापना दिवस पर सोहना में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व हरियाणा कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। जिसमे फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद से भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सोहना में आयोजित रैली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर आनंद कौशिक ने कहाकि कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी। इनके संस्थापकों में दादा भाई नौरोजी, एओ ह्यूम और दिनशा वाचा जैसे बड़े दिग्गज शामिल रहे। 1947 में जब देश को आजादी मिली तो उसके बाद कांग्रेस देश की पहली बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी थी। इस अवसर पर आनंद कौशिक ने कहाकि यह रैली दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी सोहना में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहाकि जनता अब भाजपा सरकार से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। श्री कौशिक ने कहाकि आज देश के हर वर्ग में घोर निराशा छाई हुई है, भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का हर वर्ग त्रस्त है। सरकार के गलत फैसलों और जन विरोधी नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। आज हरियाणा में भी उद्योग हजारों की तादाद में बंद हो चुकें है और लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी है। घरेलू उत्पाद भी 6 साल में सबसे कम है और बेरोजगारी 45 साल में सबसे अधिक है। ‘मंदी और तालाबंदी’ इस सरकार की पहचान बन गई है। हरियाणा प्रदेश में भी मंदी का बड़ा असर हुआ है। आज प्रदेश की बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे अधिक है। देश के इतिहास में पहली बार कृषि से जुड़ी सामग्री पर टैक्स थोपा गया। किसानों को फसलों के सही दाम नहीं दिए जा रहे और न ही उनकी फसलें खरीदी जा रही है। महंगाई सातवें आसमान पर है। प्याज 120 रुपये प्रति किलो से ज्यादा बिक रही है और अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही लगातार बढोतरी आम जनता की कमर तोड़ रही है। दलितों और महिलाओं पर इस सरकार मेंअत्याचार के मामले तेजी से बढ़े हैं। परन्तु भाजपा सरकार आम लोगों की आवाज सुनने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसलिए समाज के तमाम वर्गों में, चाहे वो नौजवान है, चाहे वो छोटे व्यापारी हैं, चाहे वो छोटे उद्योग चलाने वाले हैं, चाहे वो किसान हैं, महिलाएं है, दलित-आदिवासी या पिछड़ा वर्ग है,भारत के तमाम नागरिक आज इस सरकार से परेशान है।हरियाणा की यह रैली ऐतिहासिक होगी और कांग्रेस के तमाम लोग नए सिरे से, एक नई शुरुआत हो चुकें है। इसके लिए शहर से लेकर गांव तक बैठकें की जा रही हैं, कांग्रेस पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अगली बार चुनावो में देश में ही नहीं बल्कि हरियाणा में दोबारा से कांग्रेस का परचम लहराएगी। इस अवसर पर विनोद कौशिक, सुनीता फागना , विकास फागना ,रामबाबू ,जितेंद्र गोयल, पूर्व पार्षद राजेंद्र भामला, ईश्वर कौशिक, अनिल तेवतिया, जगदीश हुड्डा, धर्मपाल चहल, सतपाल मोंगा, सुरेंद्र सांगवान, अश्वनी कौशिक, आकाश, अजय रावत, सुनील डांगी, गजना लांबा, सोनू अहलावत, पम्मी, लक्ष्मी, दानिश, हरदेव, बिट्टू शर्मा, सुशील, जेएम खान, राजेंद्र चौहान, महेंद्र घटवाल, अर्जुन सैनी, रामकुमार, सत्या नंबरदार, सुभाष शर्मा, जगदीश, जय भगवान भारद्वाज, सीएल भारद्वाज, जय कृष्ण भारद्वाज व अन्य कार्यकर्ता रैली के लिए रवाना हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here