गौ माता की सेवा करने से बड़ा और कोई धर्म नहीं : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

0
644
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 22 Nov 2020 : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने ऊंचा गांव की गौशाला में शैड बनवाने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा गोपाष्टमी के पावन पर्व पर आज रविवार को बल्लभगढ़ ऊंचा गांव स्थित नंदीग्राम गोशाला पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा करने से बड़ा और कोई धर्म नहीं है। भारत देश ऋषि-मुनियों की धरती रही है, जहां गौ सेवा करके व्यक्ति अपने जीवन को शांति प्राप्त करके सफल बना सकता है।

गौशाला में आयोजित यज्ञ में परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आहुति डाली और गौ माताओ को गुड़ खिला कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित सभी गौ भक्तजनों को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साल 2020 कोरोना से बचाव का साल है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जान है तो जहान है। यहां पहुँचने पर नंदीग्राम गोशाला के प्रधान रूपेश यादव सहित सभी गौ भक्तों ने मंत्री मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि गोवंश के लिए नन्दीग्राम गौशाला में अब पक्के शेड बनवायेगे ताकि गौधन सर्दी गर्मी और बारिस के मौसम में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। कार्यक्रम में मिलन सृष्टि और वीसपोर्ट फाउंडेशन के तहत कोरोना काल में गोवंश की सेवा करने वाले करीब 15 सेवकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर रुपेश यादव, राकेश गुर्जर, राकेश वशिष्ठ, चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक वशिष्ठ, बांके बिहारी, बृजलाल शर्मा, दुर्गेश शर्मा, देवेंद्र गौड़, ऋषिपाल सहित काफी गौ भक्त मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here