शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने वाला, 21 दिन से फरार आरोपी अमित को महिला थाना एनआईटी की टीम ने आगरा, उत्तर प्रदेश से किया काबू

0
469
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 27 June 2021 : पुलिस आयुक्त महोदय के द्वारा महिला विरुद्ध अपराध में संलिप्त आरोपियों को धर दबोचने के दिए निर्देश पर, एसीपी महिला सुरक्षा श्री जयपाल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए महिला थाना एनआईटी की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी अमित निवासी फरीदाबाद को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गिरफ्तार किया है।

पीड़ित महिला फरीदाबाद के एक इंस्टीट्यूट में काम करती है वहीं पर आरोपी अमित भी काम करता था।

आरोपी ने पीड़ित महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और पीड़ित महिला से कुछ पैसे भी ऐंठे थे।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना एनआईटी में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण लाक डाउन लग गया था और इंस्टिट्यूट बंद हो गया था जिस पर आरोपी यहां से फरार हो आगरा चला गया था।

जिसको गिरफ्तार करने के लिए इंस्पेक्टर इंदु बाला ने एएसआई मोनिका, एएसआई मुनेश, सिपाही सुमित की टीम गठित की।जिस पर पुलिस टीम ने कार्य करते हुए आरोपी को आगरा से धर दबोचा।

अदालत में पेश कर आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी से ₹10000 रुपए बरामद किए गए,,,, आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here