व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत महिलायों को आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उदेश्य : उपायुक्त

0
941
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा संचालित व्यक्तिगत ऋण योजना के बारे में उपायुक्त अतुल कुमार द्वेवेदी ने बताया की सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आत्म निर्भर बनाना है | उन्होंने कहा की इन योजनाओ के तहत महिलाओं को कृषि, उद्योग और व्यापर जैसे वर्गों में शसक्त बनाना हैं| इस योजना का लाभ वो महिलायें उठा सकती हैं जिनकी सालाना आय 1.50 लाख रूपए तथा उनके पारिवारिक सदस्यों के द्वारा आयकर विभाग को कोई कर ना दिया जाता हो। वहीं महिलाए इस योजना के लिए सक्षम होंगी|

उन्होंने बताया की सरकार के द्वारा चलाई जा रही महिलाओ के लिए जनकल्याण नीतियों के तहत महिला वर्ग को विकास और उनकी गतिविधियों को आगे बढाना है | यह योजना पूर्ण रूप से महिला वर्ग के लिए समर्पित हैं जिस के द्वारा महिला वर्ग अपने और अपने परिवार को रोज़गार प्रदान कर सके | उन्होंने बताया की इस योजना के तहत 2018-2019 में फरीदाबाद जिले की 100 महिलाओ को लाभ पहुचना है जिसमे की 40 अनुसूचित जाती की हैं और 60 अन्य वर्ग की हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here