व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव गड्ढे में फेंका

0
941
Spread the love
Spread the love
Faridabad News : अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को सेक्टर-64 स्थित एक गड्ढे में फेंक दिया। मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान पाए गए हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पहचान एवं पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेज दिया है।
आदर्श नगर चौकी प्रभारी विष्णु मित्र ने बताया कि सेक्टर-64 के पास एक चार फुट गहरे गड्ढे में बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने नजर पड़ते ही अन्य लोगों को बता दिया। थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाके के लोगों को मौके पर बुलाया गया। लेकिन उसे कोई भी नहीं पहचान पाया। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारों ने किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद मृतक की पहचान छुपाने के लिए शव को यहां फेंक दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास बताई जा रही है। थाना शहर प्रभारी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान के लिए जिले के अलावा अन्य शहरों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। मृतक के दाएं हाथ पर अंग्रेजी में कल्ली लिखा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here