रोडवेज के नाम पर सीएम लेते हैं आवार्ड और फिर करते हैं अनदेखी : कर्मचारी

0
1038
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों द्वारा फरीदाबाद में 20 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया, इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री खट्टर पर हरियाणा रोडवेज के नाम पर आवार्ड लेकर उसके बाद रोडवेज की अनदेखी करने का अरोप लगाया, कर्मचारियों ने चेतवानी दी है कि हरियाणा रोडवेज कमाउ विभाग है इसे सरकार बढावा नहीं दे रही है अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों पूरे प्रदेश का रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम कर अनिश्चित कालीन हडताल पर भी जा सकता है। जब आवार्ड लेने की बात आती है तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा रोडवेज की तारीफें करके आवार्ड ले लेते हैं और हरियाणा रोडवेज को उनके हाल पर छोड देते हैं,, ये आरोप है हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी आज पूरे प्रदेश में एक दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठे हुए हैं, जिसका असर फरीदाबाद में भी दिखाई दिया जहां सभी रोडवेज कर्मचारी धरने पर बैठे हुए नजर आये और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों के प्रधान ने बताया कि हरियाणा सरकार को उन्होंने 20 सूत्रीय मांगपत्र सोंपा हुआ है मगर अभी तक एक भी मांग उनकी पूरी नहीं की गई है, जिसमें मुख्य रूप से प्राईवेट बसों को लाईसेंस न देना, हरियाणा रोडवेज में कर्मचारियों की भर्ती करना, इसके आलावा 18 मांगे और भी है,, कर्मचाारियों का कहना है कि हरियाणा रोडवेज कमाउं विभाग है जिसे और सींचना चाहिये मगर सरकार इसकी ओर ध्यान ही नहीं दे रही है जिससे लगातार हरियाणा रोडवेज घाटे की ओर जा रही है। हरियाणा रोडवेज का रिकार्ड अच्छी सेवा देना, कम सडक हादसों के आंकडे और समय से सेवा देना है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here