स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया

0
767
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 14 May 2022 : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में 14 मई, 2022 को विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा स्वामी विवेकानंद व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. सविता भगत ने विवेकानंद यूथ क्लब से जुड़े, अन्य क्षेत्रों से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं ऐसे विचारोत्तेजक कार्यक्रम कराने के लिए आभार प्रकट किया। मुख्य वक्ता निखिल यादव, प्रांत युवा प्रमुख, विवेकानंद केंद्र, उत्तर प्रांत ने सरल और मनोरंजक ढंग से तथा क्रियाकलापों द्वारा विद्यार्थियों को विवेकानंद के व्यक्तित्व व जीवन आदर्शों से अवगत कराया। आज के कार्यक्रम का बीजक उद्देश्य “नो दाईसेल्फ” था। डीएवी कॉलेज के विवेकानंद क्लब की संयोजिका डॉ अर्चना सिंघल और सक्रिय सदस्य श्रीमती श्वेता वर्मा, सहायक प्रोफेसर हैं। कॉलेज के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लिया। विवेकानंद क्लब फरीदाबाद से जुड़े श्री सुधीर कपूर जी ने मंच संचालन किया। डॉ. नीरज, हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर ममता कुमारी, कमलेश मैम, मोहिनी मैम, सिया मैम ने भाग लिया। सभी के प्रयास व सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here