स्वामी जी ने पौधारोपण कर बताए पर्यावरण रक्षा के उपाय

0
754
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 05 June 2019 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम के बाहर आज पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर अधिष्ठाता अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने पौधारोपण किया और भक्तों को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने पौधारोपण करने के बाद भक्तों से कहा कि आज के भौतिकवादी जीवन में लोगों ने पर्यावरण को इतना अशुद्ध कर दिया है कि अब वह अशुद्धि हमारे ऊपर हमला करने लगी है। उन्होंने कहा कि मौसम भी अपने रंग बदल रहा है। यह जो प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं यह वास्तव में पर्यावरण में हो रहे बदलाव के कारण हो रहा है। लेकिन मानव इस ओर नहीं सोच रहा है। वृक्ष, पहाड़, जल, जन्तु बड़ी तेजी से दूषित होते जा रहे हैं। जिनके दुष्प्रभावों के चक्र में सभी फंसते जा रहे हैं।

जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि हमें पर्यावरण शुद्धि और रक्षा दोनों का वचन लेना चाहिए। इसकी शुरुआत हम पौध रोपण से कर सकते हैं। वहीं जल का व्यय रोकना, प्लास्टिक का उपयोग घटाना, पॉलिथीन का प्रयोग धीरने धीरे खत्म करना आदि ऐसे उपाय हैं जिनके द्वारा हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here