सुनीता फागना ने प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के जन्मदिवस पर किया पौधारोपण 

0
672
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 24 Sep 2021: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के जन्मदिवस को फरीदाबाद महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुनीता फागना ने वार्ड 13 मिल्हार्ड कॉलोनी में महिला कार्यकर्ताओं के साथ पौधा लगाकर मनाया। इस अवसर पर श्रीमती फागना ने कहाकि यह पौधा बड़ा होकर भविष्य में हमें कुमारी शैलजा के विशाल व्यक्तित्व की याद दिलाता रहेगा। इसलिए पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आज मैंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा का जन्मदिवस मनाया है। उन्होने कहा कांग्रेस प्रदेशा अध्यक्षा ने समस्त प्रदेश के कार्यकर्ताओ को संदेश दिया था कि वह इस वर्ष अपने जन्मदिवस को धूमधाम से नहीं मनाएंगी क्योंकि इस देश का अन्नदाता किसान पिछले लगभग 10 महीनों अपना घर छोड़कर जनता की भलाई के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहा है। लेकिन भाजपा की तानाशाही सरकार इतनी ज्यादा घमंडी हो गई है कि वह किसान की आवाज को नहीं सुन रही। श्रीमती फागना ने कहा महापुरुषों के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यही पौधे फरीदाबाद को प्रदूषण से मुक्त बनाने में मददगार होंगे। उन्होंने सभी महिलाओं को जिम्मेदारी भी दी कि वह इन पौधे की देखभाल बच्चों की तरह करें। पौधारोपण के बाद श्रीमती फागना ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा आज देश को कुमारी शैलजा जैसी सशक्त की जरूरत है। उनके काम करने के तरीके से प्रदेश की हजारों लाखों महिलाओं का भी सड़क पर उतरकर काम करने की प्रेरणा मिलती है।इस मौके पर अंजू, बाला, नीतू, गीता, केशों, मांगो, सीला, जामन, प्रिया, शालु, किरती, राधिका, विमला, दीपक, मोनु, मंजु आदि महिलाएं मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here