दूसरे दिन भी जारी रखी, कर्मचारियों ने टूल डाऊन हड़ताल

0
930
Spread the love
Spread the love

Faridabad News :  नगर निगम मुख्यालय पर आज कर्मचारियों ने टूल डाऊन हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रखी। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन पर मांगों का निपटान न करने का व ढुल-मुल रवैय अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि निगम मुख्यालय पर आन्दोलन करना कर्मचारियों की मजबूरी है। उन्होंने निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 688 कर्मचारियों को निगम रोल पर रखने, ईको ग्रीन कम्पनी को निगम की कूड़ा उठाने वाली गाडिय़ों को सौंपने के बाद उन लगे ड्राईवरों को निगम में समायोजित करने, मुजैड़ी लाईन नम्बर तीन के 22 ट्यूबवैल आपरेटरों को नौकरी पर रखने, 47 सफाई कर्मचारियों का कारण बताओ नोटिस वापिस लेने, नियमित कर्मचारियों को एलटीसी देने, आऊटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को पिछले चार माह का वेतन देने व अन्य मांगों को निगम प्रशासन जानबूझ कर लटकने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों ने उक्त मांगों के लिए विगत में 58 दिन आन्दोलन किया था। नवनियुक्त मोहम्मद साइन द्वारा संघ नेताओं से बैठक में उक्त मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन निगम प्रशासन के ढुल-मुल रवैये की वजह से कर्मचारियों की मानी हुई मांगों का निदान नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज निगम कर्मचारियों ने अब निर्णायक आन्दोलन करने का मन बना लिया है।

आज के इस टूल डाऊन हड़ताल की अध्यक्षता जिला सचिव नानकचंद खैरालिया ने की तथा मंच का संचालन श्रीनंद ढकोलिया ने किया। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खंडिय़ा, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेंटमार ने निगम प्रशासन द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को प्रताडि़त करने की दी जा रही धमकियों का विरोध करते हुए कहा कि कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों के लिए शांतिपूर्ण आन्दोलन कर रहे है आदि निगम प्रशासन ने एक भी कर्मचारी का उत्पीडऩ किया तो शांतिपूर्ण आन्दोलन भडक़ सकता है। उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, निगम महापौर व स्थानीय विधायकों से निगम प्रशासन की जन विरोधी व कर्मचारी विरोधी कार्यों में हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि उक्त भाजपा विरोधी अधिकारियों की वजह से शहर नरक बना हुआ है। यदि जल्द ही इन अधिकारियों पर अकुंश नहीं लगाया गया तो शहर में एक बार फिर कूड़े के अम्बार लगे जिनकी जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की होगी।
आज की हड़ताल को अन्य के अलावा कर्मी नेता सोमपाल झिझोटिया, रोहताश रेढू, सुभाष चिंडालिया, परशराम अधाना, वेदभड़ाना, सुदेश कुमार, रघुबीर चौटाला, बल्लू चिण्डालिया, प्रेमपाल, महेश मंगू, राजबीर, देविन्द्र मंझावली, जितेन्द्र, महेन्द्र, माया, कमला, ज्ञानवती, शकुन्तला आदि ने भी सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here