राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन : रमेश वर्मा

0
630
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 29 अगस्त। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रमेश वर्मा ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा हरियाणा राज्य मे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की भांति राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक किया गया। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एथलैटिक्स, कुश्ती, शूटिंग का आयोजन किया गया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा की प्रतियोगिता में 1708 बच्चों के द्वारा भाग लिया गया है जिसमें 976 लडकें तथा 732 लडकियों ने भाग लिया गया। उन्होंने बताया कि आज रविवार 29 अगस्त को हुए एथलैटिक्स कुश्ती तथा शूटिंग खेल प्रतियोगिताओं के तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के फाइनल अवसर पर 1500 मीटर रेस लड़कों में विशाल भिवानी प्रथम, अमन कुमार झज्जर द्वितीय, ईशान अली नूंह तीसरे स्थान पर रहे। हाई जम्प  लड़कियों में प्राची से पहले, अंकिता भिवानी दूसरे, पूजा फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रही।उन्होंने आगे बताया कि 100 मीटर हर्डल रेस में विकास भिवानी प्रथम, ससंत भिवानी द्वितीय, मोहित कैथल तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर रेस लड़कों में रोहित कुमार पानीपत प्रथम, कोताब डी कोस्टा गुरुग्राम द्वितीय व नवीन द्वितीय गुरुग्राम तृतीय नंबर पर रहा। इसी प्रकार 100 मीटर रेस में लड़कियों में भावना हिसार प्रथम, रेणुका रेवाड़ी द्वितीय, सैलानसी हिसार तृतीय स्थान पर रहा।

डिस्कस थ्रो लड़कियों में भारती सैणी अंबाला प्रथम, निष्ठा पंचकूला द्वितीय, प्रिया हिसार तृतीय स्थान पर रही। जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि कुश्ती 57 केजी फ्री स्टाइल लड़कों में चिराग सोनीपत प्रथम, सन्दीप रोहतक द्वितीय, धर्मवीर महेंद्रगढ़ व अंकित हिसार तृतीया स्थान पर है। लड़कों के 61 केजी फ्री स्टाइल में सौरभ सोनीपत पहले, धीरज दूसरे, धर्मवीर चरखी दादरी व आकाश झज्जर तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम की लड़को में मोहित झज्जर प्रथम, नीरज सोनीपत द्वितीय, चंद्रमोहन फतेहाबाद व रविंदर कैथल तीसरे स्थान पर रहा। 86 किलोग्राम लड़कों के फ्री स्टाइल में सोनू झज्जर प्रथम, प्रतीक चरखी दादरी द्वितीय, सचिन हिसार व पुनीत महेद्रगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। 57 किलोग्राम लड़कियों की फ्री स्टाइल में सविता रोहतक प्रथम, स्वीटी सोनीपत द्वितीय, पायल पानीपत व कल्पना भिवानी तृतीय स्थान पर रही। 76 किलोग्राम भार वर्ग लड़कियों की फ्री स्टाइल में मंजू हिसार पहले, स्मरण रोहतक दूसरे, खुशी सोनीपत व सुनीता झज्जर तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग एयर राइफल पुरुष वर्ग में प्रणभ जिन्दल कुरुक्षेत्र  प्रथम हिमांशु जीन्द द्वितीय, दिव्या तोमर फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में वंशिका पंघाल हिसार प्रथम, श्रुति पानीपत द्वितीय, जसनीत कौर करनाल तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में प्रमोद फरीदाबाद प्रथम, कंवलजीत रेवाड़ी द्वितीय, रक्षित सोनी फतेहाबाद तृतीय स्थान पर है। महिला वर्ग में सुरुचि फोगाट झज्जर प्रथम, तेजस्वी गुरुग्राम द्वितीय, सुमेधा शर्मा नारनौल तीसरे स्थान पर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here