विजुअल वेबकास्ट के माध्यम से श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

0
627
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 29 July 2021 : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा दिव्य धाम आश्रम, दिल्ली और नूरमहल आश्रम, पंजाब से लाइव वेबकास्ट के रूप में “श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2021” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम संस्थान के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज से दो दिन वर्चुअल प्रसारित किया गया। इस अवसर पर श्री गुरुदेव के दिव्य संस्मरण से परिपूर्ण भक्ति रचनाओं का गायन किया गया। ब्रह्मज्ञानी शिष्यों ने मिलकर सामूहिक आरती के रूप में गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के प्रति कृतज्ञता भाव को रखा।

भारतीय कैलेंडर के अनुसार, गुरु पूजा पर्व आषाढ़ पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह सकारात्मकता और आनंद से परिपूर्ण पावन दिन, शिष्यों के लिए दिव्य व सर्वोच्च पर्व है जो आध्यात्मिक गुरु को समर्पित है। जहाँ संसार का हर सम्बन्ध शरीर के साथ ही समाप्त हो जाता है वहीँ सतगुरु का शाश्वत सम्बन्ध मृत्यु के बाद भी शिष्य के साथ रहता है। सतगुरु ही शिष्य को ब्रह्मज्ञान की सनातन विधि प्रदान कर उसे भक्ति, मुक्ति और आध्यात्मिक शक्ति से पोषित करते हैं। वे साधक को आध्यात्मिक स्तर पर स्थित कर, उसे आनंद का साम्राज्य प्रदान करते हैं। पूर्ण गुरु के मार्गदर्शन में ही साधक का आध्यात्मिक और सांसारिक दोनों पहलुओं पर पूर्ण विकास होता है। “सर्व श्री आशुतोष महाराज जी” के शिष्यों ने आध्यात्मिकता से ओतप्रोत गहन व मार्मिक विचारों की रसधार द्वारा शिष्यों के भीतर गुरु भक्ति को पोषित किया। भवबंधन में उलझा जीव दूसरे जीव को मुक्त नहीं कर सकता परन्तु मात्र सतगुरु ही ज्ञान खड्ग द्वारा जीव को भवबंधन व जीवन और मृत्यु के अनंत चक्र से सदैव के लिए मुक्त कर देते हैं।

इस भव्य व दिव्य कार्यक्रम ने शिष्यों को परम लक्ष्य प्राप्ति पर बढ़ाने हेतु उत्साह व भक्ति भावना की ऊर्जा से तरंगित किया। सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापना हेतु सभी साधकों ने कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना व ध्यान भी किया। देश विदेश से असंख्य भक्त श्रद्धालुओं ने वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मलित होकर श्री गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व घर बैठे ही मनाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here