सोहन पाल सिंह ने पृथला विधानसभा क्षेत्र में चलाया अभियान

0
1600
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 April 2019 : मोदी-मनोहर की योजनाओं ने देश व प्रदेश के लोगो को लाभान्वित किया है जिससे जनता का पूरा रूझान भारतीय जनता पार्टी के साथ है। यह उदगार भाजपा जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह ने पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव छायंसा में आयोजित बैठक को सम्बेाधित करते हुए कहे। शनिवार को सोहनपाल सिंह ने पृथला विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा कर भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। इन दौरो के दौरान श्री सिंह के साथ विक्की बडगूर्जर, प्रेमपाल, विकास ठाकुर, जवाहर मेम्बर, भममल मेम्बर, लक्ष्मण सिंह, हरनाम सिंह, मनोज, सतवीर, कृष्ण, योगेश तेवतिया, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

इस अवसर पर सोहनपाल सिंह ने अपनी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा पहली ऐसी सरकार है जिसने गांव शहर दोनो में एक तरह का विकास किया है। उन्होंने कहाकि पूर्व की सरकारो में केवल और केवल अपने चाटुकारो व कमिशनकर्ताओं को लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश व प्रदेश की जनता को अपना परिवार समझती है और परिवार के सुख दुख में पूरी भागीदारी निभाती है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील कि वह आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावो में एकजुट होकर भाजपा को विजयी बनाये ताकि एक बार फिर देश व प्रदेश में एक समान विकास हो, बेटियो का सम्मान हो और हर वर्ग को अधिक से अधिक लाभ मिलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here