अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी

0
708
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 04 Nov 2019 : जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-12 एक्साइज एवं टेक्सशेषन विभाग के मुख्य द्वार पर दिल्ली की तीस हजारी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध स्वरूप, पूर्ण रूप से कार्य स्थगन किया गया एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन के प्रधान संदीप सेठी ने पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज व गोलीबारी की कठोर निन्दा की एवं एकजुट होकर तीस हजारी बार अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से संजय डिन्डे, सत्यवान नरवाल, डी. आर. चौधरी, बी.एस. शेखावत, सत्येन्द्र यादव, राजेश गुप्ता, एच.एस. भाटी, बलबीर चौधरी, दीपक छाबरा, विजय शर्मा, महेश शर्मा, एस.एन. त्यागी, ए.के. चौधरी, के.के. मिश्रा, एम.एस. शेखावत, टी.एस. शेखावत एवं अन्य कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। प्रधान संदीप सेठी ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का धन्यावद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here