सिद्धदाता आश्रम ने समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को दिए कंबल

0
780
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 17 Jan 2020 : दुनिया भर से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे श्ररी सिद्धदाता आश्रम ने आज अपने सामाजिक प्रकल्प के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। यह कार्यक्रम बल्लभगढ़ के फौगाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ। जिसका संयोजन निकिता सिंह ने किया।

श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति अनंतश्री विभूषित इन्द्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के निर्देश पर प्रमुख सेवादार ज्ञानेंद्र शर्मा अपने साथियों सहित कंबल लेकर यहां पहुंचे। जहां पहले से काफी लोग बारिश के बावजूद प्रतीक्षारत थे। राजीव कॉलोनी आसपास रहने वाले वास्तव में जरूरतमंद लोगों को यह कंबल प्रदान किए गए। जिन्हें पाकर वह बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने श्ररी सिद्धदाता आश्रम का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने श्री गुरु महाराज का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सभी का उत्थान और समस्त वसुधा को अपना परिवार मानने की परंपरा रही है। जिसे श्री सिद्धदाता आश्रम निरंतर निभा रहा है। वह आश्रम की गतिविधियों से परिचित और प्रभावित हैं। इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने भी आश्रम की गतिविधियों से परिचित होने की बात कही। वहीं आश्रम से आए प्रमुख सेवादार ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि आश्रम परिसर के अंदर प्रतिदिन हजारों लोग किसी न किसी प्रकार लाभ उठा रहे हैं। वहीं बाहर भी इस प्रकार के प्रकल्प चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा प्रकल्पों के साथ साथ एक गौशाला का संचालन भी किया जाता है। जहां 300 गौवंश संरक्षण पाता है लेकिन गौ अवयवों का किसी प्रकार से वाणिज्यिक प्रयोग नहीं किया जाता है।

इसके अलावा आश्रम में आज करीब 27 देशों से श्रद्धालु आते हैं। यहां आने वाले सभी भक्तजनों की यथा श्रद्धा धर्म, अर्थ और कामनाओं की पूर्ति हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here