जीवन जीने की राह दिखाती है श्रीमद्भगवद गीता: कृष्णपाल गुर्जर

0
481
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 12 दिसम्बर। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि गीता हमें जीवन जीने की राह दिखाती है। अगर हम गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लें तो यह हमें बेहतरी की ओर लेकर जाती है। श्री कृष्णपाल गुर्जर रविवार को ‌सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने की। जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ यज्ञ हवन के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने गीता प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों व सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का उद्घाटन किया और अवलोकन भी किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भर में अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जिला स्तर पर मनाए जा रहे है।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के लिए जिला प्रशासन व जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्री मदभगवतगीता ग्रंथ विश्व का सबसे बड़ा आधुनिक मनुष्य जीवन शैली पर आधारित ग्रंथ है। इस ग्रंथ के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार सराहनीय कदम उठा रही है। विश्व में श्रीमद्भगवतगीता का पहला संदेश भगवान गुरु श्री कृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को गीता ग्रंथ के 18 अध्याय और 700 श्लोकों में मनुष्य के आधुनिकतम जीवन का पूरा वर्णन किया गया है। यह मानव जीवन को स्वच्छ बनाकर निष्काम भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अध्यक्षता के तौर पर केंद्र हरियाणा सरकार के परिवहन खनन एवं कौशल विभाग विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य के जीवन की समस्याओं के समाधान का निचोड़ है। श्रीमद्भागवत गीता ग्रन्थ में मनुष्य के आधुनिक जीवन में आने वाली हर समस्या का समाधान का रास्ता मिलता है।

सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को श्री मदभगवत गीता ग्रन्थ के सार का का पूरा ज्ञान हो और उस ज्ञान को अपने जीवन में ढाल कर समाज के लिए काम करें।

भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा में वर्ष 2014 से लगातार हर वर्ष जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि आमजन विश्व के सब मानव जीवन पर आधारित श्रीमद्गीभगवत गीता ग्रंथ को अपने जीवन में ढाल कर समाज के लिए काम करें। भगवतगीता ग्रंथ में स्पष्ट लिखा है जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल भुगतोगे। अच्छे कर्म करोगे तो अच्छा भुगतान होगा और बुरे कर्म करोगे तो बुरा भुगतना पड़ेगा।

जिला प्रशासन की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एसडीएम त्रिलोकचंद ने जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत किया। उन्होंने अभिनंदन करते हुए कहा कि दुनिया के सभी ग्रंथों की सच्चाई पर कोई शंका नहीं है। परंतु श्रीमद भगवत गीता ग्रंथ एक मात्र ऐसी रचना है जिसमें मनुष्य के जीवन दर्शन का पूरा वर्णन किया गया है। किस प्रकार मनुष्य विवेक के साथ अपना जीवन जी सके।

श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ में आम मनुष्य के जीवन भर की समस्याओं का समाधान का पूरा वर्णन किया गया है। विश्व का यह सबसे बड़ा ग्रंथ है जहां स्वयं गुरु ने अपने शिष्य को गीता का उपदेश दिया। भारतवर्ष दुनिया की उपदेश के क्षेत्र में गुरु भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अपने शिष्य अर्जुन को दिए गए उपदेश के क्षेत्र में सबसे श्रेष्ठ भूमि है। भगवान श्री कृष्ण ने गुरु के रूप में अपने शिष्य अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। जब तक मानव इस धरती पर आएगा तब तक यह श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ का संदेश यूं ही सर्वश्रेष्ठ रहेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया का पहला लाइव टेलीकास्ट गीता ग्रंथ से ही हुआ। मनुष्य के कर्म योग पर आधारित गीता का संदेश है। आधुनिक जीवन में गीता संदेश मनुष्य के जीवन का एक मूलभूत जरूरत है।

सरस्वती वंदना के साथ जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, विधायक नीरज शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, एसडीएम बल्लभगढ़ तिलोकचंद, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा, डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित तमाम विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम पंकज सेतिया ने आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here