श्री शक्ति सेवा दल ने प्रदूषण से बचने के लिए बांटे मॉस्क

0
966

Faridabad News : श्री शक्ति सेवा दल द्वारा मार्किट न. 1, स्थित संस्था के मुख्यालय से लोगों को मॉस्क बांटे गए। यह मॉस्क लोगों को शहर में प्रदूषण से बचने के लिए वितरित किए गए। श्री शक्ति सेवा दल के पदाधिकारी इससे पहले भी समाजहित में कई कार्यो को करते आ रहे है। जिलें में फैले प्रदूषण को मद्दे नजर रखते हुए आज संस्था के पदाधिकारियों ने अपने कार्यालय से मॉस्क बांटने की शुरूआत की और बांटते हुए मार्किट न.1 चौराहे पर,न्यू जनता कालोनी, एयर फोर्स रोड़,डबुआ चौक,चिमनी बाई धर्मशाला तक लोगों को करीब 5 हजार मॉस्क बांटे। श्री शक्ति सेवा दल के प्रधान मोहन लाल अरोड़ा ने बताया कि उनकी संस्था पिछले कई दशकों से मानव सेवा के लिए बढ़-चढ़ कर कार्य कर रही है।

जिसमें रक्त दान,नेत्र दान,स्वास्थ्य जांच शिविर, महिलाओं को सिलाई मशीन बांटना, विधाॢथयों को स्टेशनरी बांटना आदि कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के सभी दानी सज्जनों का आभार जताया कि उनके दिए हुए दान से संस्था निरंतर उन्नति कर मानव सेवा में लीन है। इस मौके पर उनके साथ ओम प्रकाश छाबड़ा,विजय कालरा,सुखदेव भाटिया, जसवंत सिंह,राजेन्द्र भाटिया,वीरभान चावला, मास्टर अशोक कुमार, केवल राम, मदन पाल शर्मा, कालू चौधरी, परसोत लाल, अमर जीत सिंह सैनी के अलावा दर्जर्नो सेवादार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here