सीमा जैन दोबारा बनी कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता

0
1538
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा चौहान ने सीमा जैन को दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त किया है। सीमा जैन पहले भी इस पद पर थी और उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें फिर से प्रदेश में प्रवक्ता बनाया गया।

सीमा जैन ने इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला कांग्रेस सुष्मिता देव, हरियाणा की प्रभारी श्रीमती नीतू वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुमित्रा चौहान जी के सशक्त मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मुहिम को वो और तेज करेंगी और प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएंगी। इससे पूर्व भी जिस प्रकार से वो महिला अधिकारों की बात करती आई हैं, उसी प्रकार आगे भी महिलाओं के हकों के लिए लड़ती रहेंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here