पल्ला चौक पर भीड़ देखकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थपथपाई देवेन्द्र चौधरी की पीठ

0
1283
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 28 Aug 2019 : वरिष्ठ उपमहापौर एवं भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने हजारों समर्थकों के साथ पल्ला चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की जन आर्शीवाद यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया। देवेन्द्र चौधरी द्वारा एकत्रित की गई अपार भीड़ देखकर मुख्यमंत्री गदगद नजर आए और उन्होनें देवेन्द्र चौधरी की पीठ थपथपाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा प्रदेशध्यक्ष सुभाष बराला,जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सासंद संजय भाटिया, चेयरमेन अजय गौड मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा चेयरमेन विनोद चौधरी, पार्षद अजय बैंसला, पार्षद जितेन्द्र यादव, पार्षद मुनेश रवि भड़ाना, पार्षद सोमलता भड़ाना,युवा भाजपा नेता सुबोध महाशय, धरम रॉव, ग्रीवेन्स कमेटी के सदस्य उमेश शर्मा,पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल, सतपाल भाटी भूपानी, विनोद अवाना, प्रेमकृष्ण आर्य(पप्पी), भाजपा नेत्री कुसुम महाजन, मनोज वशिष्ठ भी उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तिगांव की जनता का इतना अधिक प्यार देखकर वह फूले नहीं समा रहे है और जनता की इतनी भारी भीड़ उनके द्वारा कराए गए कामों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाती है। उन्होनें कहा कि आने वाले चुनाव में आप सभी ने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तरह ऐतिहासिक जीत दिलानी है जिससे की सबका साथ सबका विकास तेजी से हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा-370 हटाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश को एकजुट किया है और साथ ही साथ देश के लोगों में राष्ट्रप्रेम की अलग जगाई है। उन्होनें कहा कि भाजपा ने कभी भी राष्ट्रविरोधी ताकतों को पनपने नहीं दिया ब्लकि उन्हें जड़ से उखाडऩे का काम किया है। इसलिए प्रदेश और राष्ट्र की भलाई और तरक्की सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here