आरडब्ल्यूए सैक्टर-18 ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

0
872
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 24 Jan 2021 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कुर्बानियों को देश सदा याद रखेगा। नेताजी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत आज हम खुले वातावरण में आजादी में सांस ले रहे हैं। यह विचार आरडब्ल्यूए सैक्टर-18 के प्रधान रजत चौधरी ने फरीदाबाद के सैक्टर-18 में जिले की एकमात्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस को देश में राष्ट्रवादी विचारधारा के महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में देखा जाता है। उनकी राष्ट्र के लिए सोच और देशभक्ति का ही परिणाम है कि देश का स्वतंत्रता संग्राम सफल हुआ। रजत चौधरी ने कहा कि भारत की आजादी नेताजी सुभाष चन्द बोस के बलिदान व त्याग की वजह से मिली है,जिन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया जिससे भयभीत होकर अंग्रेज भारत छोड़ गए। उन्होनें कहा कि जय हिन्द का नारा सुभाष चन्द बोस जी द्वारा दिया गया जिसे हर भारतीय बड़े गर्व से बोलता है। उन्होनें कहा कि नेताजी सुभाष चन्द बोस ने लोगों से आह्वान किया था कि तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूगां और यह बात सच साबित भी हुई। उन्होंने कहा कि हमें सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए। आरडब्ल्यूए के सदस्य राहुल चौधरी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की आजादी के नायक थे, जिनके प्रयासों ने अंग्रेज सरकार के पांव उखाड़ दिये और भारत छोडनें को मजबूर कर दिया। उन्होंने नेता जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर उपस्थित महावीर विश्नोई, प्रथम मेहता, प्रेस पहल, विपुल शर्मा, चिराग कौशिक, जैकी, निखिल बिश्नोई सहित अनेक लोग मौजूद थे। इससे पूर्व आरडब्ल्यूए के सदस्यों द्वारा प्रतिमा स्थल की साफ सफाई की गई व प्रतिमा का दूध और गंगाजल से स्नान कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here