आरटूएफ मार्शल ऑर्ट एंड फिटनेश एकेड़मी के खिलाड़ियों ने हासिल किया गोल्ड मेडल

0
720
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 08 Aug 2019 : आरटूएफ मार्शल ऑर्ट एंड फिटनेश एकेड़मी के खिलाड़ी हर्ष डागर, अभिषेक, वरूण, भविष्य ने गोल्ड मेडल हांसिल किया। उक्त सभी खिलाडियों का चयन हरियाणा स्टेट गेम के लिए किया गया है। आरटूएफ एंड फिटनेश एकेडमी के डायरेक्टर दुष्यंत सैनी व कोच दिवाकर सैनी ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई दी। कोच दिवाकर सैनी ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा समयपुर स्थित सरकारी स्कूल में 54वीं स्कूल गेम खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आरटूएफ मॉर्शल आर्ट एकेडमी के भावेष यादव,आदित्य बंसल, हर्ष डागर, सागर बिंदल, अंतरा सिंगला, वरूण सिंगला,भारत सिंगला,विकास ङ्क्षबदल, यश, अभिषेक कुमार,ध्रुव गर्ग सहित 13 बच्चों ने अलग अलग भार वर्ग में भाग लिया था। जिसमें से हर्ष डागर, अभिषेक, वरूण, भविष्य ने गोल्ड मेडल हांसिल किया। स्टेट गेम के लिए चयनित खिलाडी फरीदाबाद जिले का प्रतिनिधितत्व करते हुए सितंबर महीने में यमुनानगर में आयोजित होने वाले खेलों में भाग लेगें। कोच दिवाकर सैनी ने स्टेट गेम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सभी खिलाडियों का अलग से बैच बनाकर प्रैक्टिस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आरटूएफ मार्शल ऑर्ट एंड फिटनेश एकेड़मी के खिलाड़ी पूरी मेहनत व लगन के साथ खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेगें और जिले का नाम रोशन करेगें। उन्होंने कहा कि आरटूएफ मार्शल ऑर्ट एंड फिटनेश एकेड़मी के खिलाड़ी पिछले कई वर्षो से गुरूग्राम,फरीदाबाद,पलवल सहित अन्य जिलों में बच्चों को मॉर्शल आर्ट की ट्रेनिंग प्रदान कर रही है। एकेडमी के होनहार खिलाडियों ने नेशनल स्तर पर खेलकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। एकेडमी में खिलाडियों को खेल की सभी बारीकियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर गोल्ड मेडल हांसिल किए गए है। एकेडमी मॉर्शल आर्ट को बढावा देने के लिए अहम भूमिका अदा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here