बाल श्रम से जुड़ा हुआ कार्यक्रम इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

0
1372
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : बहुत समय पहले देखा गया दिवा स्वप्न आज सभी के सहयोग से पूरा हुआ। सेक्टर-11 स्थित डीपीएस के मैदान में सोमवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने दस बार राष्ट्रगान गाकर इंडिया रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रगान को लेकर पहली बार रिकॉर्ड बना है। यह रिकॉर्ड बालश्रम के खिलाफ था और कार्यक्रम का आयोजन एनएचआरओ संस्था की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान विधायक सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि थीं।

बात सच्ची हर जुबां पर अब तो आनी चाहिए
हर हृदय संवेदना आँखों में पानी चाहिए
हर तरफ हो रहा है शोषण नॉनिहालो का
अब तो ये कुरुति बन्द होनी चाहिए

संस्था की तरफ से रिकॉर्ड बनाने के लिए कई स्कूलों से बच्चों को बुलाया गया था। इसके लिए मैदान पर बच्चों से लगातार 10 बार राष्ट्रगान गवाया गया। इंडिया रिकॉर्ड संस्था की ओर से आए अशोक शर्मा ने बताया कि राष्ट्रगान को लेकर पहली बार रिकॉर्ड बनाया गया है और इसमें 3100 विद्यार्थी थे। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ए. सी. पी. क्राइम फरीदाबाद राजेश चेची, ए. सी. पी. सेंट्रल फरीदाबाद आत्माराम, माननीय विधायक सीमा त्रिखा, माननीय नागेंद्र भड़ाना, विशाल भारद्वाज, मन्नू कुमार तोमर, गुरु दी पदमिनिनाथ जी, मुजफ्फरनगर फ़िल्म के हीरो देव शर्मा, सतीश शिशोदिया, रेसलर विनोद राणा, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here