राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों की के लिए सिफारिशें सोमवार तक: डीसी जितेंद्र यादव

0
579
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 17 अक्टूबर । उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा है कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। इसी के मद्देनजर केन्द्र व राज्य सरकार ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम क्रियान्वित जा रहे हैं। इसी कड़ी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार दिए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न 10 क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं
को पुरस्कार के रूप में नगद राशि एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आगामी 18 अक्तूबर तक सिफारिशों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वैबसाईट डब्लूसीडीएचआरवाई.जीओवी.ईन पर देखी जा सकती है।

डीसी जितेंद्र यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों में इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रूपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रूपए नकथ एवं प्रशस्ति पत्र, लाईफ टाईम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रूपए तथा प्रशस्ति पत्र, ए.एन.एम./नर्स/महिला एमपीएचडब्ल्यू (दो पुरस्कारों) व महिला खिलाड़ी पुरस्कार और साक्षर महिला समूह सदस्य के (दो पुरस्कार) के तहत 21-21 हजार रूपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र, सरकारी कर्मचारी के (दो पुरस्कार) तहत 21 हजार रूपए व प्रशस्ति पत्र व सामाजिक कार्यकर्त्ता (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रूपए व प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ महिला द्वारा दिए गए योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ नामांकन महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में 18 अक्तूबर सोमवार तक भेजे जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here