राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा 201 प्रबुध हस्तियों को किया राष्ट्रीय रत्न अवार्ड्स से सम्मानित

0
1377
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 March 2020 : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार दिनांक 8 मार्च, 2020 को हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक राष्ट्रीय सम्मान समरोह “राष्ट्रीय रत्न अवार्ड्स” का आयोजन किया गया जिसकी आयोजक संगठन की संस्थापक/ राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा व संयोजक ट्रस्टी एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी रहे। समारोह की मुख्य अतिथि हरियाणा कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा व महिला मुख्य अतिथि गृह मंत्रालय की डायरेक्टर बहन चित्रलेखा शर्मा रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आगरा राकेश शुक्ला, कॉग्रेस विधायक नीरज शर्मा, पूर्व न्यायाधीश जयपुर उदयचंद बारूपाल, जय हिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, भाजपा नेता भाई साहब टीपरचंद शर्मा, पदम् श्री विजेता व वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ रोमेश गौतम, स्वर्ण भारत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पंडित, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता लखन शर्मा, केंद्रीय दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड की सदस्य कुसुम महाजन जी अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सचिव भुवनेश्वर हिंदुस्तानी, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य व एमिनेंट सदस्य – CM विंडो डॉ तेजपाल शर्मा, राष्ट्रीय महिला जागृती मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जसप्रीत सिंह, ओंकार ग्रुप के मालिक रोबिन सिंह रहे। राष्ट्रीय रत्न अवार्डस सम्मान समारोह में 201 श्रेष्ठ समाज सेवियों को सम्मानित किया गया है। संगठन की संस्थापक चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश भर से आये प्रबुद्ध समाज सेवी भाई बन्धुओ को राष्ट्रीय रत्न अवार्ड, राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड, राष्ट्रीय खेल रत्न अवार्ड्, फरीदाबाद रत्न अवार्ड्, मानव सेवा अवार्ड, कला/ संस्कृति अवार्ड से सुशोभित किया है। अम्बिका शर्मा का कहना है कि हमे समय समय पर देशहित में कार्य कर रहे बन्धुओ को सम्मानित करना चाहिए ताकि उनका हौसला बुलन्द हो सके और वो भविष्य में बढ़ चढ़ कर गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए और अधिक निःस्वार्थ भाव सेवा कर सके। इस कार्यक्रम में सभी पत्रकार बन्धुओं ने अपना कीमती समय देकर कार्यक्रम को कवर किया। संगठन की तरफ से सभी पत्रकार बन्धुओ को सम्मानित भी किया गया है। कार्यक्रम में सहयोगी साथी ज्योति सैनी, मुनेश नरवाल, संगीत गुरु उषा किरण शर्मा, उमेश कुंडू, सुमित रावत, रुक्मणि कुमारी, संगठन की जिला अध्यक्ष प्रीति नरुका, एडवोकेट ललित खटाना, महेश खटाना व हेमंत बहल रहे जिन्होंने अपने अथक प्रयास ओर मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के बीच मे ही समर्पण संस्था की ओर से पूर्व नन्यायाधीश उदय चंद बारूपाल जी ने अम्बिका शर्मा को मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित किया व इस सुंदर आयोजन के लिए आगरा से ए.सी.पी. राकेश शुक्ला जी ने कांस्य की गऊ मूर्ति देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन रहा जिसमे संस्कृति संगम एकेडमी के बच्चों ने बहुत ही उम्दा प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। लिटल फ्लावर्स स्कूल, बल्लबगढ़ के छोटे छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर हरियाणवी नृत्य करके कार्यक्रम में जान डाल दी। अम्बिका शर्मा ने सबको सम्मानित कर अंत मे सबका धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here