विदेश यात्रा से वापिस लौटे उद्योग मंत्री विपुल गोयल का पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने किया जोरदार स्वागत

0
1564
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : विदेश यात्रा से वापिस लौटे उद्योग मंत्री विपुल गोयल का आज अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने जोरदार स्वागत किया और गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर बधाई दी। पं. सुरेन्द्र बबली ने कैबिनेट मंत्री को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट करते हुए कहा कि भगवान परशुराम की कृपा कैबिनेट मंत्री श्री गोयल पर बनी रहे और यशस्वी बनें रहें। अपनी विदेश यात्रा से लौटे श्री गोयल ने कहा कि उनकी विदेश यात्रा के दौरान कई पॉजिटिव समझौते हुए हैं और बहुत जल्द ही हरियाणा में महा निवेश होगा, जिससे प्रदेश को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिओनी कंपनी को पहले ही हरियाणा में हरी झंडी मिल चुकी है, जोकि 22,000 करोड़ रुपए का निवेश हरियाणा में करेगी।

इसके अलावा अनेक विदेशी कंपनियों में हरियाणा में निवेश में रूचि दिखाई है, जिससे हरियाणा नइ ऊंचाईयों को छुएगा। श्री गोयल ने कहा कि दो प्रदेशों में भाजपा की जीत से यह तय हो गया है कि यह भाजपा के विकास और कार्यों की जीत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया है। इस मौके पर पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पं. एल आर शर्मा, ललित, पं. कृष्णकांत, पं. मोहित, कृष्ण पाराशर, ललित पाराशर, जोगेन्द्र एवं पं. दयानंद आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here