बड़खल झील के नजदीक बने अवैध फ्लैटों पर हुई तोड़फोड़ की कार्यवाही

0
1982
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : निगम के अतिरिक्त आयुक्त पार्थ गुप्ता के आदेषानुसार आज नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने एनआईटी जोन के संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में बड़खल झील के नजदीक बने 40-42 फ्लैट जो शकील अहमद और अशोक कुमार बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से बनाए जा रहे थे, उन पर कार्यवाही करते हुए तोड़ दिये। तोड़फोड़ की कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था सुनिष्चित करने के लिए पुलिस बल के अतिरिक्त डयूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार बड़खल नेहा शरण भी मौजूद थी। उक्त फ्लैटों को तोड़ने से पहले इनके मालिक शकील अहमद और अषोक कुमार बिल्डर्स को पहले इन अवैध फ्लैटों के निर्माण को लेकर निगम ने नोटिस जारी किये थे परन्तु उन्होंने नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया और फ्लैटों का निर्माण करते रहे। अतः निगम ने कानूनी कार्यवाही करते हुए आज उपरोक्त फ्लैटों को तोड़ दिया।

निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि निगम के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि भूमाफियाओं के बहकावे में आकर अवैध प्लाट, फ्लैट या कालोनी न खरीदें। उन्होंने निगम के तीनों जोनों के अधिकारियों को सख्त निर्देष दिए कि नगर निगम क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से कब्जा/अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। शहर में अवैध निर्माण/अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाष्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here