‘बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए

0
2974
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 24 Jan 2019 : ‘बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों के लिए केंद्र द्वारा हरियाणा को एक राज्य स्तरीय व तीन जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन ने कहा कि बेटी-बचाओ-बेटी पढाओ ‘ राष्ट्रीय कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा सतत रूप से प्रयास किए जाते रहेंगे।

राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी द्वारा केंद्र की ओर से राज्य स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किए गए पांच राज्यों में हरियाणा राज्य भी शामिल रहा। देश के विभिन्न राज्यों के पुरस्कृत किए गए 25 जिलों में हरियाणा के तीन जिले, झज्जर, करनाल व कुरुक्षेत्र भी शामिल रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘बेटी-बचाओ-बेटी पढाओ ‘ राष्ट्रीय कार्यक्रम में सर्वांगीण सहायता, मार्गदर्शन माॅनिटरिंग व लक्ष्य प्राप्ति के लिए हरियाणा राज्य को प्रदान किया गया राज्य स्तरीय पुरस्कार हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन ने राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी से प्राप्त किया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह को संबोधन के दौरान हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कविता जैन ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ राष्ट्रीय कार्यक्रम को सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक अभियान की संज्ञा दी।उन्होंने कहा कि हरियाणा सदैव गर्व करेगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा की धरती से इस अभियान का शुभारंभ किया था। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर किए गए ठोस प्रयासों व नीतिगत परिवर्तनों के परिणामस्वरूप हरियाणा प्रदेश का असंतुलित लिंगानुपात उल्लेखनीय रूप से संतुलित हुआ है।

बालिकाओं की शिक्षा को सुनिश्चित किया जाना हरियाणा सरकार की अहम प्राथमिकता है। हरियाणा में विद्यालयों से बालिकाओं की ड्राप आउट प्रकिया को पूर्णतया नियंत्रित करने सफलता मिली है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इस दिशा में हरियाणा को राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। श्रीमती कविता जैन ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ राष्ट्रीय कार्यक्रम को और अधिक सफल बनाने की दिशा में सभी के सहयोग व योगदान की अपेक्षा की।

‘बेटी-बचाओ-बेटी पढाओ’ राष्ट्रीय कार्यक्रम में हरियाणा के झज्जर जिला को एनेबलिंग गर्ल चाइल्ड एजुकेशन श्रेणी, करनाल जिला को इफेक्टीव कम्युनिटी एंगेजमेंट श्रेणी व कुरुक्षेत्र जिला को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के बेहतर कार्यान्वयन श्रेणी में जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। हरियाणा के झज्जर, करनाल व कुरुक्षेत्र जिलों को प्रदान किए गए जिला स्तरीय पुरस्कार संबंधित जिलों के उपायुक्तों क्रमशः श्रीमती सोनल गोयल(आई ए एस), डाॅ आदित्य दहिया(आई ए एस)व डाॅ सत्यवीर सिंह फूलिया ने केंद्रीय मंत्री से प्राप्त किए।राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री राजा शेखर वूंड्रू भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here