आदर्श नगर एरिया में गांजा बेचने वाले एक आरोपी को पुलिस टीम आदर्श नगर ने किया गिरफ्तार

0
702
Spread the love
Spread the love

Fariabad News, 03 Jan 2021 : आदर्श नगर पुलिस टीम ने गांजा बेचने के जुर्म में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।

आदर्श नगर थाना प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुन्ना भूड कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आदर्श नगर एरिया में एक व्यक्ति गांजा बेचने का काम करता है।

आरोपी की रेकी कर उसको पुलिस टीम ने 75 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।जिस पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला थाना आदर्श नगर में दर्ज किया गया है।

एसएचओ थाना आदर्श नगर ने बताया कि आरोपी पहले भी गांजा बेचने के जुर्म में दो बार जेल जा चुका है।

आरोपी से पुलिस ने 75 ग्राम गांजा बरामद कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here