राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व केसरिया भारत द्वारा पौधारोपण का आयोजन

0
1134
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 02 Aug 2021 : आज दिनांक 02-08-2021 सोमवार को सावन के महीने में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, देव मानव सेवा ट्रस्ट व केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व जिला अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ कुसुम सिंह जी के संयोजन में रेखा भटनागर जी, रेनू बाला जी, सीमा बाल्यान जी द्वारा सेक्टर 8, सीही स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि कोविड महामारी में पर्यावरण बहुत दुषित हो चुका है और हम सबने ऑक्सिजन की बहुत कमी महसूस की है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सावन के महीने में हमने बड़े व फलदार पौधे लगाए है ताकि पर्यावरण हराभरा हो सके और हमें व आने वाली पीढ़ी को भरपूर ऑक्सिजन मिल सके। अम्बिका शर्मा जी ने कहा है कि वे लगातार पौधारोपण करती रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here