भाजपा महिला मोर्चा फरीदाबाद द्वारा पौधारोपण किया

0
1031
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 08 Aug 2021: ​भाजपा महिला मोर्चा फरीदाबाद द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज महामंत्री प्रतिभा तिवारी के संयोजन में सूर्या नगर सेहतपुर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री और वरिष्ठ नेता संदीप जोशी, भाजपा प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना और स्थानीय पार्षद गीता रक्षवाल उपस्थित रहे।

इस मौके पर संदीप जोशी और ओमप्रकाश रक्षवाल ने पर्यावरण को संतुलित करने के लिए महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और नारी शक्ति का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ पार्क की साफ सफाई करके नामकरण भी किया। मुख्य अतिथि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से अनावरित कर इस पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य आरम्भ किया गया। वहीं महामंत्री प्रतिभा तिवारी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा ने कम से कम 1100 पौधे रोपने और उनका पूरी तरह पालन-पोषण करने का संकल्प लिया है ताकि शहर के पर्यावरण में वे भी अपना कुछ योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में जिला सचिव और वृक्षारोपण कार्यक्रम की जिला संयोजिका जैनब नकवी, मोनिका अरोड़ा, कार्यक्रम सहयोगी डॉ. देवामनी अग्रवाल, जयश्री चौहान, राजेंद्र चौहान, आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, नाथू सिंह यादव, राजरानी यादव, विमलेश शर्मा, मणि भूषण आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर महिला मोर्चा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here