सांसद महेश गिरी ने किया संजय झील में एंफीथियेटर, फुडकॉर्ट व कंपोस्टर्र के निर्माण का शिलान्यास

0
1834
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 05 March 2019 : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व सांसद पूर्वी दिल्ली महेश गिरी ने आज पटपड़ विधानसभा स्थित संजय झील पार्क में एंफीथियेटर, फुडकॉर्ट, प्ले ज़ोन व कंपोस्टर्र, के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसका निर्माण कार्य दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 2.67 करोड़ रूपय में किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह, व डीडीए, कार्यकारी अभियंता फारुकी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। सांसद द्वारा इस पार्क में दो ओपन एयर जिम, 100 से अधिक लाईटे व नए बैंच व नवीनीकरण करारा जा चुका है।

सांसद ने बताया कि 80 के दशक की शुरुआत में पटपड़गंज व मयूर विहार फेस-2 के पास यह जगह बहुत कीचड़ वाली हुआ करती थी। तब डीडीए ने इसे संजय झील पार्क में तब्दील किया। यह पार्क 176 एकड़ एरिया में फैला हुआ है और इसमें से 89 एकड़ क्षेत्र में झील भी है। पूर्व में इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उन्होंने बताया कि सांसद बनते ही सबसे पहले इस संजय झील पार्क को वर्ल्ड क्लास पार्क के रूप में विकसित करने का बीड़ा उठाया। इसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों संग इस पार्क का दौरा किया व बैठके की। कई प्रयासों के बाद संजय झील पार्क वर्ल्ड क्लास पार्क के रूप में विकसित हो रहा है तथा जल्द ही यह पार्क एक सबसे बेहतरीन पार्क के रूप में विकसित हो कर अपनी अनूठी छाप छोडगा।

इसके साथ ही सांसद ने वसुंधरा एंकलेव व न्यू अशोक नगर तथा न्यू कोण्डली के स्थानीय निवासियों की मांग पर एक एक बारात घर के निर्माण कार्य की स्वीकृति करा दी गई है तथा जल्द ही निर्माण कार्य आरम्भ होगा।

कार्यक्रम में सर्वश्री विजेन्द्र धामा महामंत्री भाजपा मयूर विहार जिला, संदीप धामा, सयोंजक भाजपा आर.डब्लू.ए. सेल दिल्ली प्रदेश तथा अनूप चौधरी, निगम पार्षद भावना मालिक, जितेन्द्र चौधरी तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here