मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे पंडित नवीन जयहिंद, किया प्रचार

0
1253
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 04 May 2019 : फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिंद ने शनिवार की सुबह मैट्रो स्टेशनों का दौरा करके दैनिक यात्रियों से बातचीत करके जहां उनकी समस्याओं को जाना वहीं उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के बल पर वोट मांगे।

फरीदाबाद से हजारों की संख्या में लोग रोजाना अपने कामकाज व नौकरी के लिए दिल्ली में जाते हैं। पंडित नवीन जयहिंद आज सुबह राजा नाहर सिंह मैट्रो स्टेशन से मैट्रो में सवार हुए और संत सूरदास मैट्रो स्टेशन, एस्कोर्ट मुजेसर, बाटा चौक, नीलम चौक से होते हुए ओल्ड फरीदाबाद तक मैट्रो में सफर किया।

इस दौरान नवीन जयहिंद ने जब मैट्रो सवार यात्रियों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की तो फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले अधिकतर यात्रियों ने स्वीकार किया कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी फैसले करके राजधानी के लोगों को नई राह दिखाई है।

पंडित नवीन जयहिंद ने मैट्रो यात्रियों को जब फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में हुए विकास के बारे में पूछा तो लोग हंसने लगे और कहा कि स्मार्ट सिटी केवल कागजों में है। असल में यहां के लोग नरकीय जीवन भोग रहे हैं। इसी दौरान पंडित नवीन जयहिंद ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जाकर भी चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजाराम, आप के लोकसभा संगठन मंत्री गिरीराज शर्मा, विनोद भाटी, हरिंदर भाटी, पार्टी के सोशल मीडिया विंग प्रभारी कुलदीप कादयान, सुधीर यादव समेत कई नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here