गुरु गोविंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में शारीरिक प्रतियोगिता का आयोजन

0
1527
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 25 Dec 2018 : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरु गोविंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ग्रेटर फरीदाबाद के गांव वजीरपुर में बाल शारीरिक प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में रखी गई थी। कक्षा छठी से आठवीं तक और कक्षा 9वीं से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने तीन मिनट सूर्य नमस्कार, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ में भाग लिया। इनके आवा बाधा दौड़, रस्सी कूदना, बोरी में पैर डालकर चलना दौड़ कराई गई। लंबी कूद, योगासन और दंड प्रहार प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। दंड प्रहार प्रतियोगिता केवल 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए रखी गई थी। योग में देव और रोशन ने पहला स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ में अनुराग पहले स्थान पर रहे, जबकि तुषार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बल्लभगढ़ के जिला कार्यवाह संतोष सिंह, खेड़ी कलां खंड कार्यवाह संजय तिवारी और सरदार केहर सिंह ने विजेताओं को ज्ञानवर्धक पुस्तक देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here