लायंस क्लब फरीदाबाद लेक सिटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

0
1484
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 14 Jan 2019 : लायंस क्लब फरीदाबाद लेक सिटी द्वारा भी इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मकर संक्रांति के बारे में बताते हुए क्लब के मेंबर लायंस टी.एस. बेदी ने कहा मकर संक्रांति का हमारे हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन को हिन्दु परंपराओं के अनुसार अपने बड़े-बुजुर्गों को मनाने का प्रचलन भी है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन से ही खरमास खत्म हो जाता है और शुभ कार्यों की शुरूआत हो जाती है। हरियाणा और पंजाब में मकर संक्रांति को माघी के नाम से पुकारा जाता है। इसी वजह से इसे साल की सबसे बड़ी संक्रांति कहा गया है। क्योंकि यह पूरे भारत में मनाई जाती है।

लायंस टी.एस. बेदी ने बताया मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने, खाने और दान करना खास होता है। मकर संक्रांति के दिन ही पिछले कुछ सालो से वह इस दिन भंडारे का आयोजन भी करते आ रहे है।

इस अवसर पर लायंस क्लब फरीदाबाद लेक सिटी के प्रधान लायंस रवि गुप्ता, सेक्रेट्री ब्रिज गुप्ता, ट्रेजर संचित जग्गी, लायंस टी..एस. बेदी, आर.के जग्गी, आर.के साहनी, रमन ग्रोवर, अमृतपाल सिंह, सुधीर शर्मा, अमृत तारा, सुरेंद्र भाटिया, राजीव ढींगरा, नवीन मनचंदा, संजय शर्मा, कृष्ण सेतिया, बी.एम शर्मा, के.एस मजीठिया, अनिल अरोड़ा, कुलभूषण शर्मा, अनुराग गर्ग, सतीश परनामी, आर.के. गोयल तथा विष्णु गोयल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here