डॉ भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती पर नगर निगम मुख्यालय में विशाल सभा का आयोजन

0
1311
Spread the love
Spread the love
Faridabad News : डॉ भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम मुख्यालय में विशाल सभा का आयोजन कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों के भारत और आज के भारत के संदर्भ में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा होंगे। गोष्ठी के बाद हजारों कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले बीके चौक से आंबेडकर चौक तक शांति मार्च निकालेंगे अंबेडकर चौक(हार्डवेयर) स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष दलित नेताओं पर बनाये गए मुकदमों की निष्पक्षता से जांच करने व जांच होने तक  गिरफ्तारी पर रोक लगाने व जांच में निर्दोष पाये जाने वाले लोगो के मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित करेगा।
प्रेस को जानकारी देते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला सचिव नानक खैरलिय, वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, सीवर विभाग यूनियन के प्रधान सुभाष फेंटमार ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा आम गरीब दलित व महिलाओं को सम्मान देने के लिए लंबा संघर्ष किया था और उनके अथक प्रयासों से ही महिलाओं, गरीबों एवं दलितों के उत्पीडऩ पर रोक लगाने के विभिन्न प्रकार के कानून बनाये गए थे। दलितों पर हो रहे उत्पीडऩों पर रोक लगाने के लिए 1989 में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति रोकथाम कानून बनाया गया था लेकिन इस कानून के बाद भी दलित उत्पीडऩ की घटनाओं में कमी नहीं आई। इस कानून को ओर मजबूत बनाने की बजाय 18 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच द्वारा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति उत्पीडऩ रोकने के कानून को प्रभावी बनाने का फैसला केंद्रीय सरकार की विफलता का सबूत है। यही कारण था के देश करोड़ो दलित 2 मार्च को सडक़ों पर आ गए सरकार झूठे मुकदमे दर्ज करवा कर दलितों की आवाज को दबाया जा रहा इस का नपा कर्मचारी संघ विरोध करेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here