भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर परिचर्चा का आयोजन

0
1259
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 11 March 2019 : अखिल भारतीय मौर्य महासभा हरियाणा,  फरीदाबाद इकाई के जिला अध्यक्ष डॉ चरण सिंह मौर्य, की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक विषय पर परिचर्चा का आयोजन फरीदाबाद, के नहर पार वेद पब्लिक स्कूल इंदिरा कॉन्पलेक्स में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश प्रभारी डॉ आशीष मौर्य तथा प्रदेश टीम के साथ-साथ अन्य सम्मानित मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने विचार रखते हुए कहा माता सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम शिक्षिका है, जिन्होंने महिलाओं के लिए प्रथम विद्यालय खोलकर उनको शिक्षा के रूप में आगे बढऩे का रास्ता प्रशस्त किया था। उन्हीं की देन है  महिलाएं आज पढ़ लिख कर हर क्षेत्र में आगे पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, पर दुखद है ऐसी महान हस्ती को अभी तक भारत रत्न तक नहीं दिया गया, जिसकी वह हकदार हैं। उन्होनें कहा कि भारत सरकार से मांग की कि माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिया जाए। महासभा इस पर जल्द ही सकारात्मक पूर्व कार्य करेगी, साथ ही साथ सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक  उन्नति पर भी अपने विचार रखे, साथ एडवोकेट संजय मौर्य, रामेश्वर कुशवाहा, केडी सिंह कुशवाहा गजेंद्र मौर्य, पंकज शाक्य, कमल सैनी, रामजी कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, नंदलाल मौर्य, राजेश मौर्य, रामजीत मौर्य, नेत्रपाल शाक्य, सम्मानित जनों ने अपने मुख्य विचार साझा किए। मंच का संचालन रामजी कुशवाहा, प्रदेश सचिव गजेंद्र मौर्य ने किया, अंत में जिला अध्यक्ष डॉ चरण सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here