फरीदाबाद जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में संगठनात्मक चुनाव की कार्यशाला हुई संपन्न

0
1102
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 12 Dec 2019 : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तेज़ हो गयी है| संगठन के चुनाव हेतु आज एक महत्त्वपूर्ण कार्यशाला जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में मिलन वाटिका, सेक्टर 11 में संपन्न हुई| इस कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश की उपाध्यक्षा श्रीमती नीरा तोमर, जिले के चुनाव अधिकारी जी.एल शर्मा, सह अधिकारी वीरपाल दीक्षित व जगमोहन गोयल, जिले की प्रभारी श्रीमती गार्गी कक्कड़, बड़खल की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा, फरीदाबाद विधानसभा के विधायक नरेन्द्र गुप्ता व सभी मंडलों के अध्यक्ष व मंडल के चुनाव हेतु नियुक्त मंडल अधिकारी,सहअधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे| बैठक में जिला चुनाव अधिकारी जी. एल शर्मा ने आगामी शक्तिकेंद्र व बूथ समिति के चुनाव की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से जानकारी मंडल अध्यक्ष और मंडल चुनाव अधिकारियों को दी| मंडल चुनाव अधिकारियों को शक्ति केंद्र व बूथ समिति पर बनने वाले चुनाव प्रभारी एवं अधिकारियों के नाम 15 दिसंबर तक जिला चुनाव अधिकारी को देना निर्धारित किया| संगठन के चुनाव निमित्त सामग्री व फॉर्म जिला कार्यालय सेक्टर 9 में पहुँच गए हैं आज से उनका वितरण भी शुरू हो चुका है| संगठन के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा व 25 दिसंबर तक बूथ स्तर के संगठन का गठन होना निश्चित हुआ है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here