भारत रत्न बाबा साहेब की 129वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया

0
986
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 14 April 2020 : सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत) के पदाधिकारियों द्वारा आज संविधान निर्माता सामाजिक संविधान के पक्षधर भारत रत्न बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 129वीं जयंती पर यहां सेक्टर-16 में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया गया। इसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को फेस प्रोटेक्टर देकर सम्मानित किया गया जो कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में कार्य करते हुए अपने परिवार की भी चिंता नहीं कर रहे हैं और महामारी से लड़ने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किए हुए हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, टोनी पहलवान, कुलदीप सिंह साहनी, नवीन पसरिचा, सरबजीत सिंह चौहान, सुरेंदर सांगा, दिनेश छाबड़ा एवं नगर निगम के एएसआई सुधीर सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, टोनी पहलवान व कुलदीप सिंह साहनी ने संयुक्त रूप से कहा कि कहा कि आज हम डा. अम्बेडकर का 129वां जन्मदिन ऐसे समय में मना रहे हैं जब देश और दुनिया कोरोना वायरस से उत्पन्न हुई वैश्विक महामारी से जूझ रही है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही इस जंग में योद्धाओं की तरह बचाव कार्यों में जुटे सफाई कर्मियों, सीवरमैनों, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस कर्मियों तथा अन्य तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के उन कर्मचारियों जो बचाव कार्यों में दिन-रात जुटे हैं, की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर द्वारा लिखे गए संविधान पर आधारित स्वास्थ्य, शिक्षा व भारतीय जनमानस को जनसुविधाएं उपलब्ध कराने वाले विभागों की व्यवस्था की बदौलत देश वैश्विक महामारी कोविड-19 से मुकामला करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर ने संविधान में न केवल शासन चलाने की व्यवस्था की बल्कि दलितों, पिछड़ों, मजदूरों व महिलाओं को भी समानता का दर्जा दिलाया व सभी धर्मों को समान रूप से सम्मान देने की भी व्यवस्था की। निगम कर्मियों ने फेस प्रोटेक्टर भेंट करने पर ट्रस्ट का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here