दिव्यधाम में श्रावण शिवरात्रि पर भोलेनाथ का सविधि पूजन संपन्न

0
621
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 Aug 2021 : सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (सिद्धदाता आश्रम) में अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने श्रावण शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजन किया।

इस अवसर पर जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि देवों के देव भगवान महादेव शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। इस श्रावण में भगवान का पूजन, उनके नाम का जप तप करने वाले को उनकी कृपाएं सहज ही प्राप्त होती हैं। भगवान भोलेनाथ किन्हीं विधियों के बजाय भक्त के भाव से सहज रीझने वाले देव हैं। इसलिए उनके भक्तों को मस्त मलंग ही पाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस कोरोना महामारी व अन्य विपत्तियों से आज जन को मुक्त करने के लिए उन्होंने नीलकंठ से प्रार्थना की है। वह संसार के लिए विष पीने वाले देव हम सब पर भी शीघ्र ही कृपा करेंगे। इसका मुझे पूरा विश्वास है। श्री गुरु महाराज ने भगवान महादेव के साकार रूप का अभिषेक कर सविधि पूजन किया और भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया। इस बार कांवड़ पर रोक होने से कांवडि़ए तो नहीं आए लेकिन भक्तों ने गंगाजल से भगवान का अभिषेक किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here